रैतिक परेड का हुआ भव्य आयोजन

अम्बेडकरनगर।गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर परेड ग्राउण्ड रिजर्व पुलिस लाइन जनपद-अम्बेडकरनगर में सुव्यवस्थित ढंग से सादगी व उत्साहपूर्वक रैतिक परेड का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम में शिरकत किया गया।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी तत्पश्चात परेड का निरीक्षण कर परेड के मंच से गुजरने पर “दाहिने देख” की कार्यवाही का अभिवादन स्वीकार किया गया। परेड में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की टोलियां, आपात सेवा 112 की दो पहिया व चार पहिया पीआरवी, कमांडो दस्ता, महिला प्रबला दस्ता, रेडियो यूनिट,फील्ड यूनिट, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस ,मिशन शक्ति टीम आदि शामिल रहीं।पुलिस अधीक्षक द्वारा शपथ-पत्र का वाचन कर परेड में शामिल टोलियों को संविधान की शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर द्वारा शांति एवं सद्भावना के प्रतीक स्वरूप आकाश में कबूतर छोड़े गए।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में परेड की सराहना करते हुये जवानों के जज्बे का उत्साहवर्धन कर पुरुस्कृत किया गया। परेड कमाण्डरो,पुलिस उपाधीक्षक शुभम कुमार, उ0नि0 अदिल अहमद, उ0नि0 रामबली यादव व टोली कमांडर में उ0नि0 राहुल यादव,उ0नि0 जयप्रकाश केशरी,उ0नि0 गोविन्द नारायण मिश्रा,उ0नि0 कृष्णा यादव,म0उ0नि0 मीनू ,पूजा शुक्ला को प्रशस्ति-पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।जनपद में सराहनीय कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी/पूर्वी) द्वारा जिला पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करके अपना गौरव बढाने वाले पुलिस कर्मियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारी/कर्मचारी पुलिस लाइन अम्बेडकरनगर को नवाजा गया है ।
 निरीक्षक लिपिक बृजेश कुमार सिंह को सेवा अभिलेख के आधार पर सिल्वर पदक से नवाजा गया है।सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से मुख्य आरक्षी अरुण कुमार नगर को सिल्वर पदक से नवाजा गया है।चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।अन्त में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अम्बेडकरनगर विशाल पाण्डेय,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव, व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से परेड में सम्मिलित जवानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे बच्चों का