अयोध्या धाम में ध्वजारोहण, देश के वीर सपूतों को किया नमन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । 26 जनवरी अयोध्या धाम स्थित अरूंधती शबरी रसोई में आज ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन, माणिक चंद्र सिंह ने ध्वजा फहराई। ध्वजारोहण के बाद मीडिया से बात करते हुए सिंह ने देश की आजादी में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश के इन वीरों के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस अवसर पर प्रबल पटेल और अभिषेक दूबे ने मुख्य अतिथि माणिक चंद्र सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।