बस्ती – डिजिटल कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट चिलमा बाजार में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
76वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए इंस्टिट्यूट में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए।
समारोह की शुरूआत डिजिटल कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट के प्रबंधक मोहम्मद सुहेल ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्जन चरणों में दीप प्रज्वलित किया ।
इसके उपरांत प्रबंधक मोहमद सुहेल ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी एवं राष्ट्रगान किया गया।
प्रबन्धक श्री सुहेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश को आजादी दिलाने के लिए कितने वीरो ने अपनी कुर्बानी दी।
हमे उनकी कुर्बानियों को कभी भूलना नहीं चाहिए।
लम्बे संघर्ष, बलिदान के बाद देश आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को देश ने लिखित संविधान अंगीकार किया।
तिरंगा अतीत के गौरव वर्तमान के समर्पण और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है।
इस दौरान उन्होंने छात्र/छात्राओं को हमारे देश के संविधान के बारे में अवगत कराया साथ ही समस्त छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी।मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।