तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो गंभीर

 

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक गौरा मार्ग के नवनिर्माणाधीन पुरानी बस्ती थाने के ठीक सामने अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपराचन्द्रपति का राजस्व पुरवा हथियागढ़ गॉव निवासी शिवा गोस्वामी (18) पुत्र स्व. सतीश गोस्वामी, प्रिंस पाण्डेय (22) पुत्र रामअनुज पाण्डेय, प्रदुम्न गोस्वामी (24) पुत्र जगदीश गोस्वामी एक ही बाइक सेगौरा पॉलिटेक्निक मार्ग पर होकर कहीं जा रहें थे। अभी वे नवनिर्माणाधीन पुरानी बस्ती थाने के पास पहुँचे थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से तीनो बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। इनमें से शिवा गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप् से घायल दोनो युवको को इलाज के लिए जिला अस्पपताल पहुंचवाया, जहां उनकी हालत नाजुक देख डाक्टर ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दियाा।