बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद मंगल बाजार निवासी जफर की तोतापरी नस्ल की बकरी को मोटर साईकिल से आए दो चोर चुरा ले गए। चोरी गई बकरी की कीमत उसने 50 हजार रूपए बताई है। 14 जनवरी की शाम करीब चार बजे चोरी गई बकरी के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 23 जनवरी को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और छानबीन कर रही है।