ट्रैक्टर ट्राली का भाड़ा मांगने पर पिता, पुत्र पर मारने पीटने, धमकी देने का आरोप

 

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह निवासी शिवपूजन गुप्ता ने गांव निवासी दो लोगों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िक उसने गांव निवासी उदयभान तिवारी का गन्ना अपने ट्रैक्टर ट्राली से गिराया था, जिसका भाड़ा देने में वे आनाकानी कर रहे थे। वह गांव किनारे लगे गन्ना कांटा पर गया था जहां उदयभान तिवारी अपने पुत्र गोपाल तिवारी के साथ लाठी, डंडा, बैट लेकर पहुंचे, उसे गाली, जान से मारने की धमकी देते हुए मारा पीटा, जब बीच बचाव करने लोग पहुंचे तो वे भाग निकले। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पिता, पुत्र के खिलाफ बीएनएस, आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।