महाकुम्भ नगर। पारिस्थितिक पुर्नस्थापन केंद्र की ओर सेक्टर एक में स्थित प्रकृति महाकुम्भ वानिकी एवं पर्यावरण जागरूकता शिविर में गुरुवार को नाटक भीख नहीं दें का मचंन किया गया। नाटक की प्रस्तुति बैकस्टेज के कलाकारों ने की। स्वागत संबोधन में केद्र प्रमुख डॉ संजय सिंह ने नाटक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि नाटक के माध्मय से भिखारियों को भिक्षा देने से व्यसन, शोषण के साथ ही संगठित अपराध में होने वाली वृद्धि के प्रति जागरूक करना था। इससे यह भी संदेश दिया गया कि भिखारियों को पैसे देने के स्थान पर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और कौशल विकास के माध्यम से मदद करनी चाहिए। कलाकारों में अमर सिंह, अनुज कुमार, प्रत्यूष वर्सने, हीर, प्रदीप कुमार, पिंटू प्रयागी रहे। संचालन केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनुभा श्रीवास्तव आभार ज्ञापन प्रो. पूनम मित्तल ने किया। नाटक में सहयोग शकुंतला चंद्रा की ओर से बेटे डॉ. मुकुल चंद्रा की याद में प्रदान की गई। डॉ मुकुल यूएसए में हृदय रोग विशेषज्ञ थे, जिनका कोविड के दौरान निधन हो गया था।