बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा निवासी सोनू अग्रहरि ने एक व्यक्ति पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए उसका फास्ट फूड का ठेला पलट देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह कुदरहा में फास्टफूड का ठेला लगाता है। विशुनपुरा निवासी राम आशीष ने रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी दुकान पर आकर मोमोज मांगा। जब उसने कहा कि मोमोज खत्म हो गया है, यदि चाहे तो पकौड़ी खा लें। इस पर आरोपी ने गाली देते हुए उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। उसका ठेला उलट दिया जिससे भगोना आदि क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।