रंजिशन मां, बेटे को मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी लालता यादव ने गांव निवासी चार लोगों पर अपनी पत्नी और पुत्र को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह अपने निजी काम से बाहर था। पूर्व की रंजिश को लेकर गांव निवासी अनिल, उसके पिता गोपाल, चाचा राजू, मां श्री देवी ने मिलकर उसकी पत्नी किरण को गाली और जान से मारने की धमकी देने लगे। उसकी पत्नी के विरोध करने पर उसे मारा पीटा, शोर गुहार पर जब उसका बेटा विशाल अपनी मां को बचाने आया तो उसे भी मारा पीटा, जाते समय गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।