महाकुम्भ नगर। श्री वैष्णो भाग्य नगर खालसा हैदराबाद तेलंगाना से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी राहुल दास महाराज ने आज एक भेट वार्ता में कहा की देश में संप्रदायभेद, जातिपति भेद और प्रान्त भेद दूर होना चाहिए। तब जाके एक अच्छे समाज का निर्माण होगा। भारत देश ने जितना स्थान जगतगुरु शंकराचार्य को दिया उतना ही स्थान डॉ. भीमराव अम्बेडकर साहब को भी दिया है। इस लिए सामंत काल में जो मनुवाद और अम्बेडकरवाद के बीच जो विरोधाभास चल रहा है उसे दूर करके मनुष्य की योग्यता के अनुसार हर व्यक्ति को सम्मान मिलना चाहिए।
उन्होंने बताया की 2025 का महा कुम्भ मेला जो गंगा,जमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम लगा वो सिर्फ तीन नदियों का ही नहीं है अपितु ये संगम स्वछता, सुरक्षा और सुन्दर व्यवस्था का संगम है भव्यता दिव्यता और डिजिटल का संगम है। स्वामी राहुल दास जी महाराज का मूल आश्रम श्री रामचंद्र जी मठ लंगर हाउस हैदराबाद में स्थित है।