कप्तानगंज / बस्ती: कप्तानगंज विकासखंड ग्राम पंचायत में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के ग्राम पंचायत सदस्यों को मानदेय दिलाए जाने की मांगलिए बिना ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक किए ही कार्य योजना बनाकर काम कराया जा रहा है । बैठकर के आयोजित ना होने से सदस्यों को बैठक भत्ता भी नहीं मिल पा रहा है । इस आशय का ज्ञापन बुधवार को जिलाधिकारी को सौंप कर नियमित बैठक कराने और ग्राम पंचायत सदस्यों को मानदेय दिलाए जाने की मांग किया ।
उत्तर प्रदेश शासन की व्यवस्था के क्रम में ग्राम पंचायत में कराए जाने वाले कार्यों के लिए ग्राम पंचायत में कई प्रकार की समितियो का गठन किया गया है । जिसमें ग्राम पंचायत के सदस्य ही सदस्य होते हैं । इन्हीं समितियो में प्रस्ताव पारित करके ही ग्राम पंचायत के कार्य कराए जाने चाहिए । जितनी बैठक होती है । प्रत्येक बैठक में सदस्यों को एक सौ रूपये का बैठक भत्ता का भुगतान किया जाता है । जहां ग्राम प्रधानों द्वारा बिना बैठक के कार्य योजना बना लिए जाना जहां न्याय संगत नहीं है वही जनता द्वारा चुने गए इन सदस्यों की ना तो सार्थकता सिद्ध हो पा रही है ना ही सदस्यों को उनके हक की धन राशि मिल पा रही है । उन्होंने यह भी लिखा है कि इस संबंध में कप्तानगंज के खंड विकास अधिकारी से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने भी मामले को संज्ञान में लेना उचित नहीं समझा । खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार का कहना है कि इस तरह का कोई प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है ।