एएसपी ने महिला संबंधित लंबित विवेचना पर जताई नाराजगी

बस्ती: एएसपी ओपी सिंह ो कहा कि महिला संबंधी अपराधों को विवेचक पूरी गंभीरता से लें। लंबित पड़ी विवेचनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरी कर लें। महिला अपराध संबंधी सूचना मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल आरोपित को गिरफ्तार करें। इन अपराधों में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालय में पैरवी करें। लंबित पड़ी बीस विवेचनाओं को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि शीघ्र ही लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करें। एएसपी ने कहा कि महिला अपराध के मामलों की लखनऊ से सीधी मानीटरिंग की जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।