इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में,गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज के केमिकल डिविजन (सूक्ष्म पोषक तत्वो) का हुआ उद्घाटन

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन….

उद्घाटन समारोह के दौरान जिले की जानी-मानी हस्तियां रही मौजूद।

जितेन्द्र पाठक

संतकबीरनगर* खलीलाबाद इंडस्ट्रीज एरिया में गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज के केमिकल डिविजन ( सूक्ष्म पोषक तत्वों )का ,भव्य शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कृषि में उपयोग होने वाले पोषक तत्वों के केमिकल यूनिट का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान जिले की जानी-मानी हस्तियां गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज में पहुंचकर, इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर श्री नारायण “कौशिक” को मुबारकबाद और बधाइयां दी। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले लोग यहां उद्योग धंधे नहीं लगाना चाहते थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आने के बाद कानून का राज्य स्थापित हुआ और उद्योग धंधे लगना प्रारंभ हुए। उसी क्रम में श्री नारायण सिंह कौशिक जी ने जो जिंक की फैक्ट्री का निर्माण किया है निश्चित ही हमारी सरकार इसमें इनकी मदद करेगी,श्री नारायण “कौशिक” ने कृषि के क्षेत्र में मास्टर डिग्री ली है।उन्होंने इस फैक्ट्री का निर्माण करा कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है, इस तरह की फैक्ट्री पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली है। उनके द्वारा उत्पन्न किए गए उर्वरक से किसान भाइयों को काफी लाभ मिलेगा,और उन्हें ये उर्वरक कम दामों में भी उपलब्ध होगी, निश्चित है कि जो सरकार की मनसा थी कि किसानों की आय दुगनी की जाए उसमें इस प्रोजेक्ट की अहम भूमिका होगी और किसान खुशहाल होगे।

इस अवसर पर गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर श्री नारायन सिंह”कौशिक” ने उद्घाटन समारोह में दलगत भावनाओं को छोड़ उपस्थित हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन ने कहा, गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज निरंतर किसान भाइयों के हित के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा, गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज,में पशुओं केआहार के बाद, कैटल फीड,ऑर्गेनिक और कैमिकल फर्टिलाइजर,की यूनिट के खुल जाने पर केवल पूर्वांचल ही नहीं प्रदेश और देश के किसान भाइयों को इसका लाभ मिलेगा।और उन्हें कम रेट पर उर्वरक उपलब्ध होगी, जिससे निश्चित ही सरकार की मंशा के अनुसार किसान भाइयों की आय दुगनी होगी,

इस अवसर पर जनपद के सम्मानित लोगो के साथ जिले की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रही।