बस्ती कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई गांव के रानीबाग पुरवा स्थित एक घर को शनिवार की रात को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए सीढ़ी के रास्ते अंदर कमरे में घुसकर दीवार पर लटकी चाभी को पा गये,उससे तिजोरी और बक्से को खोलकर उसमें रखा सोने के जेवरात एक जोड़ी कान का झुमका, एक जोड़ी झाला, दो मंगलसूत्र एक नथिया एक अंगूठी और नाश्ता तथा चांदी का एक जोड़ी पावजेब, हंसुली और कड़ा सभी मिलाकर साढ़े चार लाख कीमत के जेवरात,साथ मे आलमारी में रक्खा छह हजार रुपये नकद चोर चुरा ले गये।राबिया पत्नी रज्जाक अली ने बताया हमारे पति मुंबई रहकर कमाने गये है।शनिवार की रात को 11:30 बजे अपने चार वर्षीय बेटे फैज को शौच कराने के लिए अपने कमरे के दरवाजे को खोलकर शौचालय लेकर गई हुई थी, कमरे का दरवाजा खुला पाकर पहले से घात लगाए चोर अंदर कमरे में घुसकर कमरा अंदर से बन्द कर लिया।राबिया भी मकान में आगे स्थित अपने कमरे में चली गई और दरवाजे को बंद कर लिया।इसके बाद घर में घुसे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया राबिया ने बताया कमरे में ही बगल आधी बनी दीवाल को फांद कर बगल जेठ इजहार अली के मकान में जा रहे थे तभी एक ईट सरक कर गैस चूल्हे पर गिरा और भड़ाक की तेज आवाज उठी,आवाज सुनकर मैं चौक कर जग और दरवाजे से झांक कर देखा तो काले रंग का कपड़ा पहने हुए कद काठी लंबे चौड़े चार चोर मौजूद थे। हिम्मत करके घर से बाहर निकलकर शोर मचाने लगी।जिससे शोर सुनकर अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए और चोर भाग लिये। घटना की सूचना 112 नंबर पीआरबी पुलिस को दी गई रात को ही उन्होंने आकर जांच पड़ताल किया।सुबह 11:00 बजे तक कप्तानगंज थाने से कोई भी पुलिस नहीं पहुंचा।हमारे पति बाहर मुंबई रहकर कमाते हैं सूचना मिलने पर वह भी घर के लिए वापस चल पड़े हैं। पड़ोसी और रिश्तेदारों की मदद से चोरी का प्रार्थना पत्र लिखवा कर थाने पर दिया गया।