सेमीफाइनल में पहुंची आठ टीमें

पौली ब्लाक क्षेत्र के कुडवा मे चल रहें एपीयल सीजन वन प्रतियोगिता कुडवा के बीर अब्दुल हमीद खेल मैदान  में चल रहा है खेल प्रतियोगिता में समाज सेवी कुस्ती संघ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश शर्मा खिलाड़ीयो के उत्साह वर्धन के लिए  आयोजक मंण्ल को 55 सौ नगद इनाम देकर उत्साहित किया।
आज के क्रिकेट का उदघाटन सोयब गाजी ने फीता काट कर किया।
 आज के प्रतियोगिता में  पांच टीमो द्वारा मैच खेला गया।
पहला मैच  गौवापार और परसा के बीच खेला गया जिसमें गौवापार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 103 रन बनाकर परसा को लक्ष्य दिया जिसे परसा सात ओवर में 58 बना कर आल आउट हो गयी गौलापार ने  ध्रुप सिंह की 54 रन की नाबाद पारी से मेच गौवापार ने जीत लिया।
दुसरा मैच  मठिया और हरिवंश पुर के बीच खेला गया जिसे मठिया ने मैच को नौ विकेट से जीत लिया।
तीसरा मैच कुडवा और कुसौरी के बीच खेला गया जिसे कुडवा ने पांच विकेट से जीत लिया।
चौथा मैच कोमरवा और छितही के बीच खेला गया जिसे  छितही की टीम ने लास्ट ओवर में मेच अपने नाम कर लिया। आखिरी मैच गागरगाड के नाम हुआ नौसाद और
कैफुलवरा की कमेन्ट्री ने लोगों को खूब हंसाया।
इस मौके अब्दुल अजीज ,जैद पठान, अरसलान , सलमान, अर्सलान, हिफजुर्रहमान, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।