महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या, 17 जनवरी 2025: थाना महराजगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजन सिंह है और वह राजेपुर का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने राजन सिंह को रमन पट्टी नहर पुलिया के पास से 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने राजन सिंह के खिलाफ धारा 8/21/21B एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, राजन सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।