मैक्स अस्पताल लखनऊ ने अयोध्या में विशेष यूरोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

 

अयोध्या, 16 जनवरी, 2025: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने अयोध्या में यूरोलॉजी आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की है। यह सेवा अयोध्या स्थित देवा हॉस्पिटल के सहयोग से शुरू की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को यूरोलॉजी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का इलाज अब उनके निकटतम क्षेत्र में उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर डॉ. राहुल यादव, जो कि मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ के यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट और रोबोटिक यूरो-ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर हैं, ने बताया कि वे हर महीने के तीसरे गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ओपीडी में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे।

डॉ. यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य यह है कि अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उनके घर के पास ही मिल सकें। इस पहल से हम यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए आवश्यक विशेषज्ञता और देखभाल प्रदान करेंगे।”

यह ओपीडी सेवा यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए समर्पित होगी, जिसमें किडनी, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, पथरी, प्रोस्टेट की समस्याएं, पुरुष यौन विकार जैसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन और प्रीमेच्योर इजैकुलेशन भी शामिल हैं।

मैक्स अस्पताल की यह पहल अयोध्या में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाने और यूरोलॉजी से जुड़ी बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।