अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर केशव कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में आये फरियादियों की जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने सभी फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।