जमीन पर जबरिया कब्जा करने, मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बड़गोखास निवासी आत्माराम ने गांव निवासी 10 लोगों पर जबरिया जमीन कब्जा करने, उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को लाठी, डंडा से मारने पीटने का आरोप लगाया है। मामले में तहरीर के आधार पर गांव निवासी आरोपी राम सुभग, उसके भाई प्रेम प्रकाश, प्रदीप, संदीप, रंजीत, छोटेलाल सहित दस के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।