महिला ने होश में आकर सुनाई हैवानियत की दास्तां

गाजियाबागाजियाबाद में दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की गई। नवविवाहिता का आरोप है कि पति ने शरीर पर गर्म चाय फेंकी। कमरे में नग्न कर बेल्ट से पिटाई की। जबरन अप्राकृतिक सेक्स करने के बाद शरीर को कई जगह से काटा। पुलिस ने मामले की सुनवाई नहीं कि तब पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत कर केस दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की शादी बीते वर्ष 19 फरवरी को नंदग्राम निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के अगले दिन से ही उन्हें 10 लाख रुपये दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा।
पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि 31 मई को पीड़िता के पति ने उससे अपने भाइयों की मालिश करने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे गुस्साए पति ने उस दिन मारपीट कर गर्म चाय फेंक दी। इससे भी आरोपित का मन नहीं भरा तो रात में महिला के कपड़े उतारकर बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति ने कई बार शरीर पर काटा और जबरन अप्राकृतिक सेक्स किया। पीड़िता का आरोप है कि सात जुलाई को ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। रात को जब इसकी जानकारी उन्होंने पति को दी तो पति ने दीवार में सिर देकर मार दिया। इससे पीड़िता बेहोश हो गई। जब होश आया तो सास को घटना की जानकारी दी। इसी बीच कमरे में ससुर भी आ गया।