होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय गुप्ता ने मरीज का किया चेकअप
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर निदेशक डॉ अरविंद कुमार वर्मा होम्योपैथिक उत्तर प्रदेश निर्देश पर तुलसी उद्यान में एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हजारों लोगों ने लाभ उठाया।
शिविर में होम्योपैथी, यूनानी और योग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले साल प्राण प्रतिष्ठा के समय भी एक महीने तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर चलाया गया था, जिसमें हजारों लोगों ने लाभ उठाया था।
इस शिविर में श्री राम अस्पताल के होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी और राजकीय डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने भी अपनी सेवाएं दीं। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार गुप्ता के अलावा, डॉ. रमाकांत वर्मा, डॉ. शुभम गुप्ता, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. पीके पांडे, राजेश कुमार, वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा सहित अन्य चिकित्सकों ने भी शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी महेंद्र सिंह विष्णु, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरिता त्रिपाठी, डॉ. रोमी गुप्ता और किरण देवी (स्टाफ नर्स) ने भी शिविर में सहयोग किया।