बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के तिघरा निवासी धर्मेश अग्निहोत्री पर उसकी पत्नी ने दहेज में सोने की चेन, मोटर साईकिल न मिलने के कारण घर से निकालने, प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने, जहर पिलाकर मार डालने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि धर्मेश के साथ बर्ष 2019 में उसकी शादी हुई है। शादी के बाद से ही उसका पति दहेज में सोने की चेन,मोटरसाईकिल की मांग करता रहा। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकालने, जान से मारने की धमकी देने, प्रताड़ित करने, एक व्यक्ति और एक महिला के उकसाने पर उसे मारा पीटा, 20 दिसम्बर को विषाक्त पदार्थ पिलाकर मार डालने का प्रयास किया। कहा है कि जब उसके परिवार वालों को जानकारी हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई। आरोप लगाया है कि उसके पति ने आरोपी महिला के साथ शादी करने की बात बताया। कहा कि अ बवह उसी को अपने साथ रखेगा। इसका विरोध करने पर उसके पति व अन्य दोनो आरोपियों ने मिलकर गाली देते हुए उसे मारा पीटा। तहरीर के आधार पर तीनो आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।