बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के उचगांव जमोहे निवासी मतई ने गांव निवासी चार लोगों पर घर में घुसकर सामान तोड़फोड देने, मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि जल निकासी के विवाद को लेकर गांव निवासी पंचराम, उसके पुत्र सुभाष, पातनदीन, पुत्री अंजली उसके घर में घुस गए। सामान को तोड़फोड़ कर नुकसान कर दिया। उसके पुत्र रामख्याल को मारा पीटा, जिससे उसका हाथ टूट गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।