महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या: महर्षि महेष योगी की 108वीं जयंती पर अयोध्या में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर महर्षि महेष योगी रामायण विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। रामायण विश्वविद्यालय: महर्षि जी का सपना था कि अयोध्या में एक अद्वितीय रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। यह विश्वविद्यालय भारतीय संस्कृति और रामायण के आदर्शों को समर्पित होगा। विश्वविद्यालय के सभी भवनों के नाम रामायण के पात्रों पर रखे गए हैं।