डीएम व सीडीओ ने औचक निरीक्षण कर जांचा ईट की गुणक्ता

गो आश्रय स्थल का व्यवस्था अच्छी व्यवस्था देख बीडीओ व सचिव गोरखनाथ का किया प्रशंसा

• पशुओ का प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण करने के दिए निर्देश

 

कुदरहा, बस्ती। कुदरहा ब्लाक के गो-आश्रय स्थल शिवपुर व गौरा रोहारी में निर्माणाधीन स्कूल के बांउड्रीवाल का निरीक्षण गुरुवार को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने किया।

        जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस उच्च प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे और बाउंड्रीवाल में लग रहे ईट को आपस में लड़ाकर गुणत्ता देखा।  रोजगार सेवक विजय नाथ से आनलाइन हाजिरी के प्रक्रिया के बारे मे पूछा। विजय नाथ ने तत्काल आनलाइन हाजिरी लगाकर दिखाया। सीडीओ ने रोजगार सेवक से पूछा कि जब व्यवस्था आनलाइन है तो फाइल क्यों? उहोंने कहा कि अपनी सुविधा के लिए फाइल तैयार किया है। डीएम ने बीडीओ से ईट के गुणवत्ता को सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद गो-आश्रय स्थल शिवपुर पहुंचे और ट्राली से भूसा खाली हो रहा था। जानवरो के ठंड से बचाव के लिए चारों तरफ पल्ली व जानवरो के ऊपर बोरा लगा मिला। साथ ही साथ पसिर में अलाव जलाता देख सचिव गोरखनाथ का उत्साह बर्धन किया। जानवरो के लिए हरा चारे की उपलब्धता के बारे में पूछा और खेत में जाकर देखा। पशु चिकित्साधिकारी डा फजील खान से पंजिका के बारे में पूछा तो कुछ बता न सके। सीडीओ से कहा कि आनलाइन मीटिंग कर सभी को पंजिका के बारे में जानकारी दी जाय। डाक्टर फजील खान की डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन जानवरो का परीक्षण कराया जाए। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

       इसके बाद कुदरहा ब्लाक के कुआनो नदी पर  गोनार-कछुआर घाट पर सेतु निगम विभाग द्वारा निर्माणाधीन पुल पर पहुचे। के निरीक्षण में उन्होने पाया कि पुल पर सीसी रोड व एप्रोच का कार्य होना अवशेष है। शेष कार्य पूर्ण हो चुका है। मार्च 2025 में सेतु निगम विभाग को पूर्ण कर हैंडओवर करना है। ग्रामीणो बताया कि पुल निर्माण के कारण नदी की धारा परिवर्तन हो गया है। जिससे कटान भी हो रहा है। जिस पर डीएम ने सेतु निगम के सहायक अभियंता को शीघ्र कार्य कराने का निर्देश दिए।