नौतनवां (महराजगंज) पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करते हुए उप नगर सोनौली पहुंचे।
मिले खबर के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बुधवार को देर रात सोनौली पहुंच कर सोनौली थाना क्षेत्र के श्यामकाट बगिया के भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से सटे रास्तों का निरीक्षण करते हुये हर एक व्यक्ति के आने जाने वाले लोगों पर निगरानी करने का निर्देश दिये। तद्पश्चात सोनौली थाने का भी निरीक्षण किये। इस दौरान थाना कार्यालय,अभिलेख,जनसुनवाई/महिला हेल्प डेस्क, मालखाना आदि का बारीकी से जांच किये। अगामी महाकुंभ में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन में सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार कि लापरवाही न बरती जाये। क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने का निर्देश दिये। दौरा करते हुये नौतनवां थाना क्षेत्र के बैरिहवा घाट पर पहुंचकर सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा संबंधित जायजा लिये।