बस्ती – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज दिनॉक 08.01.2025 को बड़ेवन चौराहे पर बिना हेलमेट व सीटबेल्ट वाहन का संचालन करने वाले वाहन चालकों को पुष्प देकर यह अनुरोध किया गया कि घर पर बच्चे इंतजार कर रहे हैं इसलिए बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन का संचालन न करें तथा हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करते हुए वाहन का संचालन करने वाले चालकों को पुष्प की माला पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही प्रत्येक वाहन चालक अपने आस-पास रहने वाले कम से कम 05 व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अनुरोध किया गया। शहर के विभिन्न चौराहों पर सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनमानस को जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पैम्फ्लेट/लीफलेट वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री फरीदउद्दीन सम्भागीय परिवहन अधिकारी बस्ती, श्री पंकज सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी बस्ती, श्री संजय कुमार दास सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक), बस्ती, श्री अवधेश तिवारी उपनिरीक्षक यातायात बस्ती तथा परिवहन विभाग व यातायात विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।