पुलिस ने गोदाम पर छापेमारी कर सात बंडल गठर कपड़ा किया बरामद 

नौतनवां (महराजगंज) नौतनवां कस्बे के मधुबन नगर में पुलिस ने एक गोदाम पर छापेमारी करते हुये 7 (बंडल ) गांठ कपड़ा बरामद किया।

मिले खबर के अनुसार पुलिस अधीक्षक महराजगंज  सोमेन्द्र मीना के द्वारा नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती थानो को तस्करी के रोकथाम के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नौतनवां पुलिस एवं तहसील प्रशासन कि संयुक्त टीम ने शनिवार को शाम मुखबीर कि सूचना पर मुहल्ला मधुबन नगर में एक गोदाम पर छापेमारी करके 7 गाठ (बंडल) कपड़ा 710 अदद लेडिज सूट बरामद किया। बताया जा रहा है कि तस्कर कपड़ो के बड़ल को कस्बे के मधुबन नगर एक गोदाम में डंप कर रहे थे। उक्त कपड़े के बड़ल को नेपाल भेजने के फिराक में थे। बरामद कपड़े के बड़ल को पुलिस ने स्थानीय थाने पर धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही कर आवश्यक कार्यवाही हेतु कस्टम न्यायालय नौतनवा भेज दिया।

इस दौरान थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, तहसीलदार कर्ण सिंह, उ0नि0 राजकुमार सिंह थाना नौतनवां, निशांत कुमार,थाना नौतनवां मौजूद रहे।