बस्ती। अपनी भाभी के साथ उसके मायके सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव आई 17 वर्षीय ननद के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने, उसका वीडियो बनााकर उसे वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
गोण्डा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के अनुसार वह अपनी 17 वर्षीय ननद को साथ लेकर अपने मायके सोनहा थाना क्षेत्र स्थित गांव आई थी। जहां उसकी ससुराल के गांव निवासी युवक गुलाब चन्द्र एक अन्य युवक के साथ पहुंचा। उसकी ननद को मोबाइल का लालच देकर घर के पश्चिम तरफ बगीचे में बुलाया। उसकी ननद के पहुंचने पर दोनो ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया, धमकी दिया कि यदि इस बारे में किसी से कहा तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे।26 नवम्बर को हुए घटना के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़िता की भाभी ने न्यायालय की शरण लिया। न्यायालय के आदेश पर सोनहा थाना पर एक नामजद, एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।