बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में सबसे कमाऊ फिल्म बनी पुष्पा 2, सबसे तेज और पहले पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा

पुष्पा 2: द रूल इस वक्त देश और दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. पुष्पा 2: द रूल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही है और भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार होने जा रहा है. वहीं, पुष्पा 2: द रूल देश से विदेश और तेलुगू से हिंदी समेत सभी भाषाओं में धमाल मचा रही है. अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने हिंदी पट्टी में नया रिकॉर्ड कायम किया है. पुष्पा 2: द रूल ने हिंदी में कमाई का 600 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब ऐसा करने वाली पुष्पा 2: द रूल साउथ ही नहीं बल्कि इंडियन सिनेमा की पहली फिल्म बन गई है.
बता दें, पुष्पा 2 इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की इकलौती ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. पुष्पा 2 ने ने रिकॉर्ड अपने 13वें दिन की कमाई से खड़ा किया है. अपनी रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने से पहले पुष्पा 2 ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सभी फिल्मों को कमाई के मामले में धूल चटा दी है.
बता दें, घरेलू बॉक्स ऑफिस (सभी भाषाओं में) पुष्पा 2 ने 953 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1450 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है. पुष्पा 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कोरोना के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. पुष्पा 2 आज कल में इंडिया में सभी भाषाओं में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड (1030 करोड़ रुपये) तोड़ने जा रही है. वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 तीसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन गई है. फिलहाल पुष्पा 2 आमिर खान की दंगल और प्रभास की बाहुबली 2 से पीछे है.