पुण्य तिथि पर याद किये गये कांग्रेस नेता पं. राम मिलन चतुर्वेदी

जरूरतमंदों में किया कम्बल, वस्त्र का वितरण
बस्ती । मंगलवार को बहादुरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के बाबा रामदास माध्यमिक विद्यालय कैथवलिया लाला के परिसर में  कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. राम मिलन चतुर्वेदी को उनके चतुर्थ पुण्य तिथि पर उनके पुत्र राहुल चतुर्वेदी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में याद किया गया। उपस्थित लोगों ने पं. राम मिलन चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस कार्यालय के निर्माण में उनका विशेष योगदान रहा। उनकी निष्ठा कांग्रेस के प्रति समर्पित रही। वे सदैव याद किये जायेंगे। इसी कड़ी में कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पं. राम मिलन चतुर्वेदी को याद कर स्मृतियों को साझा किया। कहा कि वे कांग्रेस के मजबूत सिपाही थे।
कार्यक्रम में राम भवन शुक्ल, दिनेश पाल, गिरजेश पाल, लालजीत पहलवान, बृजेश आर्य, मंजू पाण्डेय, अवधेश सिंह, मुन्ना पाण्डेय, दीन दयाल तिवारी, राजू गुप्ता, सुधीर यादव, सुनील शुक्ल, नीलम विश्वकर्मा आदि ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि पं. राम मिलन चतुर्वेदी निष्ठावान कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके बताये रास्ते पर चलकर कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उनके पुत्र एवं विद्यालय प्रबंधक राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि वे आखिरी सांस तक कांग्रेस मंे रहे और घर पर भी उन्हें नेताजी कहकर ही बुलाया जाता था। उनकी स्मृतियां सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। उनकी स्मृति में कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं एवं जरूरतमंदांे को अंगवस्त्र एवं ऊनी वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।  विद्यालय के छात्रोें में स्कूली बैग वितरित किया गया।
कार्यक्रम में चन्द्रशेखर उपाध्याय, असंख्य बल्लभ चौबे, चन्दन चतुर्वेदी, राजकुमार चौबे, पवन उपाध्याय, अरविन्द चौबे, मुन्ना चौबे, संत प्रसाद चौबे, संतराम, हृदयराम आदि ने पं. राम मिलन चतुर्वेदी के साथ बिताये क्षणों को याद करते हुये कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के निर्माण में उन्होने पूरी ताकत लगा दिया। वे हर क्षण कांग्रेस की मजबूती के साथ ही यथासंभव लोगों की सेवा में लगे रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
पं. राम मिलन चतुर्वेदी को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से  राजकुमार चतुर्वेदी, नरेन्द्र लाल,  महेश, घनश्याम तिवारी, जय प्रकाश चौबे,  जगदीश, राम बहोर चौधरी, साधना त्रिपाठी, शिखा त्रिपाठी, विनोद तिवारी, अमरेन्द्र यादव, रजनीश अग्रहरि,  वरूण शुक्ल, दीपक शुक्ल के साथ ही परिजन और कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।