बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती द्वारा संचालित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन गौरी दत्त यादव स्मारक इंटर कॉलेज चंगेरवा बस्ती में विद्यालय के संस्थापक गिर्जेश चंद्र यादव ने ध्वजारोहण करते हुए किया तथा अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चे अनुशासित होते हैं और समाज के प्रति देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन कर पाते हैं, जिला संस्था बस्ती से आए हुए जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, विजय कश्यप ने बच्चों को पहले दिन स्काउट गाइड नियम प्रशिक्षण शिविर के नियम प्रार्थना झंडा गीत सैल्यूटिंग एंड रिर्पोटिंग विभिन्न प्रकार की तालियां आदि की जानकारी दी गई, यादवेंद्र यादव संजय चतुर्वेदी घनश्याम यादव धीरज राम आशीष यादव संदीप अशोक अनिल पुष्पा सलोनी निशा महिमा मोनी निकिता आदि की सहभागिता रही।