,, कुर्ला बस हादसा,, कुर्ला बस डिपो को किया गया बंद, मुख्य मंत्री फड़नवीस ने जताया गहरा दुख, बस चालक संजय मोरे 21 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में,,,


अनुराग लक्ष्य, 11 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
कुर्ला में सोमवार की रात जो चीख पुकार बेस्ट ड्राइवर संजय मोरे की वजह से हुई थी, उसका शोर अभी तक थमा नहीं है। जिन परिजनों ने अपने सगे संबंधी खोए हैं। उनकी हालत चिन्ता जनक है।
इस हादसे पर मुख्य मंत्री
फणनवीस ने गहरा दुख जताया है। साथ ही मृतकों को पाँच पांच लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही है। मुख्य मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की गई अपनी पोस्ट में उन्होंने कुर्ला हादसे में मरने वालों पर अपने ग़म का इजहार किया।साथ ही अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि मैं उनके परिवार के साथ हूं।
इधर संजय मोरे द्वारा इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर बेस्ट कर्मचारियों ने कुर्ला वेस्ट स्थित बस स्टेशन को फिलहाल पूरी तरह बंद कर दिया है। जिसकी वजह से मंगलवार को सुबह काम पर जाने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कत पेश आई।
संजय मोरे को मंगलवार के दिन अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 21 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बताते चलें कि सोमवार की रात को हुई इस दुर्घटना में अभी तक सात लोगों की मृत्यु हो चुकी है। साथ ही 42 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज भाभा अस्पताल कुर्ला और सायन अस्पताल में चल रहा है। बस चालक संजय मोरे की इस लापरवाही से तकरीबन 25 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें कुछ पुलिस विभाग के वाहन भी शामिल हैं।