शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक सम्बन्ध, दो माह की गर्भवती, शादी कर घर मे रखने की बात पर मारा पीटा

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने, गर्भ ठहरने पर उसे नष्ट करने की बात को लेकर मारने पीटने, धमकी देने का आरोप लगाया है। दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि हर्रैया थाना क्षेत्र के खरका देवरी गांव निवासी रजनीश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया। इस दौरान जब उसे दो माह का गर्भ ठहर गया तो उसने इस बात की जानकारी उसे दी। जिसके बाद उसने गर्भ नष्ट करने की बात की। जब उसने इससे मना कर दिया और उसके साथ घर में रहने की बात कही तो आरोपी, उसके माता, पिता, भाइयों ने मिलकर उसे मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।