बस्ती:शासन ने एग्री स्टैक–डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रचर फाॅर एग्रीकल्चर योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए माह दिसम्बर तक विषेश अभियान चलाया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री हेतु चलाये जा रहे अभियान का किसान भाई जरूर उठाएं उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने आह्वान किया कि वह कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी, बी0टी0एम0, ए0टी0एम0, पंचायत सहायक एवं लेखपाल अथवा कामन सर्विस सेन्टर से अथवा किसान भाई स्वयं भी सेल्फ मोड में एग्री स्टैक ऐप पर फार्मर रजिस्ट्री कर सकते है। जो किसान भाई फार्मर रजिस्ट्री नहीं करायेगें उन्हें पी0एम0 किसान की अगली किश्त प्राप्त नहीं होगी। अतः सभी किसान भाई शीघ्रतिशीघ्र फार्मर रजिस्ट्री करा लें। श्री गौतम ने अपील किया कि किसान भाई सरकारी कर्मचारियों के अलावा कॉमन सर्विस सेंटर अथवा स्वयं भी अपना फॉर्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं।