सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत मिझौडा चीनी मिल में गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा चीनी मिल के प्रबंधक के सहयोग से ट्रैक्टर व ट्रक में रिफ्लेक्टर टेप लगवाया गया एवं वाहन चालकों को जागरूक किया गया
अम्बेडकर नगर।सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत मिझौडा चीनी मिल में गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव तथा चीनी मिल के प्रबंधक व अन्य स्टाफ के सहयोग से ट्रैक्टर व ट्रक में रिफ्लेक्टर टेप लगवाया गया एवं सड़क सुरक्षा के बारे में वाहन चालकों को जागरूक किया गया।मिझौडा चीनी मिल,अकबरपुर ले प्रबंधक/संचालक को इस आशय का निर्देश दिया गया कि वे यह सुनिश्चित करेंगे की जिस ट्रैक्टर पर रिफ्लेक्टर ना लगा हो उस वाहन को गेट के अंदर प्रवेश न दिया जाए। और ना ही उसके गन्ने की तौल की जाये। अन्यथा परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के परिवर्तन कार्यवाही के दौरान जिस वाहन पर रिफ्लेक्टर लगा होना नही पाया जायेगा,उससे रु 10,000
(दस हज़ार रुपये ) का प्रशमन शुल्क वसूल किया जायेगा।