सोहावल- अयोध्या रौनाही थाना क्षेत्र के अशोगीपुर के पास लखनऊ अयोध्या रेल लाइन पर ट्रैक के बीचों बीच एक अधेड़ युवक का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। चौकी प्रभारी एस एन सिंह ने बताया कि लगभग 60 वर्षीय अधेड़ के शव के पास एक बीन और कटा सांप पाये जाने से युवक कोई सपेरा माना जा रहा है। इसकी अभी तक पहचान नहीं हो पायी है।