बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कप्तानगंज थानाक्षेत्र के सेठा गांव में दिल दहला देने वाली घटना में मां-बेटी की गला कस हत्या किए की बात देर शाम डाक्टरों के पैनल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है। पिछले दिनों रात दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई थी। मां गोदावरी व बेटी सौम्या के गले पर जो निशान थे, पिटाई से नहीं, बल्कि गला दबाने से बने निशान पाए गए है। पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक गोपालकृष्ण चौधरी ने दी है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने का मोटिव का पता चल चुका है। संपत्ति विवाद को लेकर रिश्तों के कत्ल की बात सामने आई है। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए सीओ कलवारी के पर्यवेक्षण में कप्तानगंज पुलिस, क्राइम ब्रांच, एसओजी व सर्विलांस की टीमें लगाई गईं हैं। पुलिस ने मृतका की बेटी सरिता की तहरीर पर कमलेश कुमार, करूणाकर उर्फ ललन, कौशलचन्द्र, राजन उर्फ राजेश, शांती देवी, शिल्पा, रंजना समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।