रिहायशी झोपडी मे लगी आग नकदी समेत पांच बकरी जली

कुदरहा, बस्ती।  लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव में गुरुवार को अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से राशन व घरेलू सामान सहित लाखो रुपया व आभूषण जल कर राख हो गया। घर में रखा एक सिलेंडर भी फट गया। जिसका अवशेष  तीन झोपडी पर जा गिरा और धू-धू कर जलने लगा। ग्रामीणों ने बड़ी मेहनत से आग को बुझाया।

        गांव के अली हसन पुत्र असगर अली अपने घर में कपड़े की सिलाई कर रहे थे। तभी आग की लप उठी तो बाहर निकल देखा छप्पर जल रहा था। जब तक कुछ समझ पाते तब तक पडोसी इसरार अहमद पुत्र अली हसन, निसार पुत्र अली हसन, कुतबुननिशा पत्नी मोहम्मद रजा, असलम पुत्र मोहम्मद रजा के घर को भी अपने चपेट में ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक पहुंचे तब तक असलम के घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया और भगदड़ मच गया। सिलेंडर का कुछ अवशेष खुर्शीद व बेलाल के झोपड़ी पर जा गिरा और वह भी जलने लगा। बड़े हिम्मत से ग्रामीण पहुंच कर इन दोनों के झोपडी को बुझाया। अली हसन के घर में सिलेंडर रहने के डर से ग्रामीण आगे नही बढे और देखते देखते सब जल गया। इनका बीसहजार नगद, दो साइकिल, चार पंखा, सिलाई मशीन, तीन बकरी के बच्चे, राशन व लाखो के आभूषण जल गए। इसरार अहमद पुत्र अली हसन का आठ हजार नगद, दो पंखा, एक साइकिल, राशन व घरेलू सामान  जल गया। निसार पुत्र अली हसन का 70 हजार नगद, डेढ़ लाख का आभूषण, फ्रिज, कूलर, पंखा, सिलाई मशीन, एक साइकिल, दो बकरी, राशन, कुतुबुननिशा पत्नी मोहम्मद रजा का एक मोबाइल फोन, सोने की झुमकी, पंखा, राशन, असलम पुत्र मोहम्मद रजा का 10 हजार नगद, आभूषण, राशन, गैस सिलेंडर, पंखा व साइकिल जल गया। निशार की पत्नी अपनी आशियाना जलती देख बेहोश हो कर गिर पड़ी और बच्चे रो रहे थे। ग्रामीणों ने सिलेंडर के दहशत में बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान ने हलका लेखपाल को घटना के बारे में अवगत कराया लेकिन देर शाम तक पीडितो के घर नही पहुंचे।