🕉️ ओ३म् 🕉️
*अथर्वेद कथा*
🍁 वेद मंत्र🍁
*अष्टचक्रा नवद्वारा देवानां पूरयोध्या।*
*तस्यां हिरण्यय:कोश: स्वर्गो ज्योतिषावृता:।।*
अथर्वेद१०/२/३१
*अष्टचक्रा=* यम,नियम,आसन,प्राणायाम,प्रत्याहार,धारणा,ध्यान व समाधि इन आठों का क्रम रखने वाली। *नवद्वारा=* सात मस्तक के छिद्र+एक मन+एक बुद्धि रुपी नौ द्वार वाली। *पू=* देह पुरी *देवानाम्=* उन्मत्तों के लिए *अयोध्या=* अजेय है। *तस्याम्=* उस पुरी में *हिरण्यय:=* अनेक बलों से युक्त *कोश:=* भण्डार अर्थात् चेतन जीवात्मा *स्वर्ग:=* सुख स्वरूप परमात्मा की ऐर चलने वाला *ज्योतिषा=* ज्योति प्रकाश स्वरूप ब्रहम से *आवृता:=* छाया हुआ है।
🏔️ *कविता पाठ*🏔️
आठ चक्र और नौ द्वारों से सजी अयोध्या नगरी है।
मोक्षाभिलाषी बलवान आत्मा,प्रभु ज्योति से उभरी है।।
*कथा का चौथा दिन*
🌻 आत्मा व सत्य 🌻
जिस तरह लोग ईश्वर के बारे मे़ असत्य बोलते हैं कि *ईश्वर अवतार लेता है।उसकी मूर्ति होती है।उसी प्रकार लोग आत्मा के बारे में भी असत्य बोलते हैं!*
🍁 प्रबल जिज्ञासा 🍁
*आत्मा के बारे में क्या असत्य ज्ञान है?*
🏵️ सम्यक् समाधान🏵️
क ई लोग कहते हैं कि *आत्मा भी परमात्मा का ही अंश हे।* यह भी शत-प्रतिशत झूठ है।अब इस झूठ कै प्रमाणों से सिद्ध करते हैं। *क्या गोभी आलू का अंश है?नहीं ।क्यों ? क्योंकि दोनों के गुण,स्वादव लाभ अलग-अलग है।* इसी प्रकार ईश्वर व जीव भी गुण,कर्म,स्वभाव से जुदा-जुदा हैं।फिर अंश कैंसे हुए?
पुन:विचार करे़ *जैंसे आलू का अंश आलू है।गोभी का अंश गोभी है क्या उसी तरह ईश्वर का अंश जीव है?*
उत्तर होगा जी नहीं।ईश्वर एक है जबकि जीवात्माएं अनेक हैं।कुछ सैद्धांतिक अंतरों पर आप ईमानदारी व गहराई से बिचार करेंगे तो आप भी डंके की चोट पर कहेंगे *आत्मा को ईश्वर का अंश कहना असत्य* है और जो असत्य कह रहा है वो कभी सत्य को नहीं जान सकता। *आओ इसका पता करें*?
[१] क्या ईश्वर दुखी होता है? नहीं।मगर आत्मा रोज दुखी होती है।
[२] क्या ईश्वर घोटाले करता है?नहीं।जीवात्मा रोज घोटाले करता है।
[३] क्या ईश्वर कभी झूठ बोलता है? नहीं मगर जीवात्मा रोज झूठ बोलता है।
[४] ईश्वर बिना शरीर के कर्म करता है जबकि जीवात्मा को कर्म करने के लिए मन,वाणी व शरीर चाहिए।
इस तरह जब तक मनुष्य आत्मा को ईश्वर का अंश मानेगा वो कभी भी सत्य का पालन नहीं कर सकेगा।जब सत्य का पालन नहीं होगा तो ईश्वर का साक्षात्कार भी नहीं होगा।
*शेष चर्चा कल होगी*
आचार्य सुरेश जोशी
*प्रवासीय कार्यालय*
आर्य समाज मंदिर सैजपुर बोघा अहमदाबाद गुजरात।।