मारने पीटने में पिता,पुत्र, पुत्री पर मुकदमा

 

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के छतरिया निवासी फूलचन्द्र निषाद ने गांव निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपनी जमीन में लगाए गए सागौन के पेड़ को काट रहा है। जिसके चलते रामनयन निषाद, उसके पुत्र राम गोपाल निषाद, पुत्री पिंकी ने मिलकर गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।