राज्य सूचना आयुक्त का आगमन 01 दिसम्बर को

बहराइच 29 नवम्बर। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री का 01 दिसम्बर 2024 को जनपद आगमन प्रस्तावित है। श्री अग्निहोत्री 01 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 02ः00 बजे लो.नि.वि. बहराइच के निरीक्षण भवन पहुॅचकर सांय 04ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार बहराइच में जनपद के उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, तहसीलदार व जिला विद्यालय निरीक्षक के जनसूचना अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगें। बैठक के उपरान्त राज्य सूचना आयुक्त बुद्धा पब्लिक स्कूल बहराइच में आयोजित वार्षिक समारोह कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि राज्य सूचना आयुक्त सांय 06ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः