तीन सगे भाइयों समेत चार पर मारपीट का मुकदमा

 

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के छितही खुर्द निवासी मोतीलाल ने तीन सगे भाइयों और उनके पिता पर अपनी पत्नी को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि छितही खुर्द में उसकी जमीन चक नम्बर 190 की पैमाइश के सम्बन्ध मे कानूनगो एवं हल्का लेखपाल आये थे। पैमाइश होने से पहले ही गांव निवासी अभिमन्यु, विरूवनाथ, अमेरिका एवं उनके पिता रामकिशोर ने उसकी पत्नी को गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की