कुदरहा, बस्ती। कुदरहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत उजियानपुर में एक वर्ष से बर्खास्त चल रहे सरकारी राशन की दुकान का चयन ग्राम पंचायत की खुली बैठक में ग्रामीणों की सहमती पर दुर्गा स्वयं सहायता समूह की आशा देवी पत्नी राजकुमार का चयन किया गया।
लालगंज थाना क्षेत्र के उजियानपुर गांव में 3 नवंबर 2023 में खेत के चारो तरफ बेडा बाधने को ले कर हुए मारपीट में गांव के ओमकार पुत्र राम सूरत की की मौत हो गयी थी। जिसमें कोटेदार राम सजीवन पुत्र बेकारू सहित पांच लोग अभियुक्त थे। प्रशासन ने कोटा निरस्त कर जिभियांव गांव से संबंध कर दिया था और ग्रामीण दो किमी की दूरी तय कर राशन लेने जिभियांव जा रहे थे।
बुधवार को एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र, एडीओ आईएसबी , सचिव गोरखनाथ यादव, चौकी प्रभारी कुदरहा राम अशोक यादव, ग्राम प्रधान अनीता देवी की अगुवाई में पंचायत भवन पर ग्रामीणों की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया शुरू किया गया। जिसमें दुर्गा स्वयं सहायता समूह की आशा देवी, जय भीम स्वयं सहायता समूह की प्रमिला, दुर्गा स्वयं सहायता समूह की किरण देवी व बंशीलाल पुत्र राम अवतार ने कोटा लेने की दावेदारी जतायी। जिस पर ग्रामीणों से बारी-बारी से सहमती मांगी गयी। जिसमे 68 पुरुष व 36 महिलाओं ने कुल 104 लोगों ने दुर्गा स्वयं सहायता समूह की आशा देवी पत्नी राजकुमार को सर्वाधिक समर्थन दिया। जिनका कोटेदार के रुप में चयन किया गया।
बैठक में विमल देवी, पूजा, ज्योति देवी, मनीषा, पूनम, सीमा, वंदना, रीना, कुसुम लता, प्रभावती, भारती, इसरावती, शांति, शशिकला, कलावती, कुसुम व रेखा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।