सहायक अध्यापक समेत चार पर मुकदमा दर्ज

बस्ती: नवंबर  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कप्तानगंज थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय साड़ीदीन दयाल में पोस्ट सहायक अध्यापक योगेन्द्र सिंह निवासी पिकौरा, थाना पैकोलिया समेत चार लाेगों पर पुलिस धमकी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। कप्तानगंज पुलिस ने यह कार्रवाई दुर्गेश सिंह पुत्र देवदत्त सिंह निवासी पिकौरा, थाना पैकोलिया की तहरीर पर की है। विवेचक उपनिरीक्षक राकेश सिंह ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।