बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के परसाजप्ती निवासी एजाज अहमद ने सहन की जमीन पर जबरदस्ती कब्जेदारी और पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारने पीटने का पांच लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी तौफीक अहमद, उसके भाई मो. अहमद, भतीजे अतीकुर्रहमान,सफीकुर्रहमान, मजीबुर्रहमान पर आरोप लगाया है कि वे उसके घर में घुस गए, गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।