हत्या कर लाखों रूपए के जेवरात लूट ले जाने में पांच पर मुकदमा

 

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के खझौला निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर लाखों रूपए के जेवरात लूट ले जाने का पांच लोगों पर आरोप लगाया गया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ डकैती के साथ हत्या और साक्ष्य मिटाने की बीएनएस की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
खझौला निवासी अमित कुमार ने न्यायालय में दिये गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके पिता कन्हैया लाल घर पर रहते थे, मंदिर पर पूजा पाठ, धर्म का प्रचार करते थे, समय बिताने के लिए जमीन का कार्य करते थे, जिस कारण उसके घर पर कई व्यक्तियों का आना जाना लगा रहता था। 3 सितम्बर को सुबह करीब छह बजे फोन आया कि उसके पिता की घर के निकट गिरे आम के पेड़ पर फंदे से लाश लटका हुआ है । मुँह के अन्दर कपड़ा घुसा हुआ है । घर पर बिस्तर के पास खून गिरा हुआ है। घर से उसके माता, भाभी सहित घर कासारा जेवर जिसकी कीमत करीब 29 लाख रूपए से अधिक है उसे लूट लिया गया है। आरोप लगाया है कि उसके पिता के साथ खाना पानी करने वाले खझौला निवासी राम बेलास, प्रिंस, हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर निवासी मुमताज, संतकबीरनगर जिले के मगहर निवासी अनिल कुमार व मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कुर्थिया निवासी पटेल जी नेमिलकर उसके पिता की हत्या कर जेवरात लूट लिया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश परपुलिस आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।