बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव निवासी ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या कर उसे फंदे से लटका देने का आरोप लगाया गया है। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के सुबखरी निवासी रामचन्दर ने लालगंज थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी 21 वर्षीय बेटी सुकन्या की शादी 12 जुलाई को लालगंज थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव निवासी राजन के साथ की थी। शादी के बद से ही उसकी बेटी को दहेज में एक लाख रूपया और मोटर साईकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। जब मांग पूरी न हुई तो उसकी 4 नवबर को हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया गया। शादी के महज चार माह के भीतर ही एक बेटी दहेज की बलिबेदी पर चढ़ा दी गई। मामले में मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति राजन, ससुर जगमोहन, सास सुमित्रा, ननद उर्मिला उर्फ जहरी, जेठ प्रदीप, देवर संदीप के खिलाफ बीएनएस और डीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।