बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के अमहट पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मड़हवा निवासी महेन्द्र अग्रहरि (22) गंभीर रूप् से घायल हो गए। सूचना बाद मौके पर पहुँचे फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानन्द तिवारी ने इलाज के लिए एंबुलेंस से उसे सीएचसी मरवटिया बाबू पहुंचवाया। बताया जाता है कि
वह मोटर साईकिल से बिजनेस के लिए सामान लेने अकबरपुर जा रहे थे। अमहट पुल के पास मोटरसाइकिल रोककर किसी से बात कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार किसी वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया।