प्राथमिक विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

बस्ती। हर्रैया ब्लॉक के आदर्श प्राथमिक विद्यालय सकरदहा में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता और सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती का आयोजन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि सकरदहा अशोक कुमार शुक्ल, विशिष्ट अतिथि भानु प्रकाश शुक्ल और शोभा शुक्ला ने सरदार पटेल की जीवन वृत्त एवं दीपावली महत्व की जानकारी बच्चों को प्रदान किया। दीपावली पर्व को प्रदूषण मुक्त तथा पटाखा ना जलाने का संकल्प लिया गया। विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता में सोनाक्षी शर्मा को प्रथम, लक्ष्मी को द्वितीय स्थान तथा अरुण और अनुज तृतीय स्थान मिला। विद्यालय के बच्चे उर्मी, सनी, रोशनी, कोमल शुक्ला, अनुश्री, अंश पटेल, विनीत, शिवशांत, वृषभ आदि ने प्रतियोगिता में सहभागिता किया। अतिथियों द्वारा विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों को मिष्ठान का वितरण भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ योगेश सिंह, शिक्षक राजेश कुमार ने भी दीपावली महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता आयोजन में शिक्षामित्र अनीता सिंह, सरिता शुक्ला ने सहयोग किया।